पत्नी किरण को अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा– ‘तुम अनोखी’

मुंबई,

 बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता किरण खेर शनिवार को अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने उनके लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की खूबियों का जिक्र किया और कहा कि वह खूबसूरत, थोड़ी अधीर और अनोखी शख्सियत हैं।

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह किरण खेर के साथ नजर आ रहे हैं। इनमें एक तस्वीर में दोनों अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी किरण! हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर नई-नई तस्वीरें ढूंढना मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी मैं लगभग हर साल वही तस्वीरें पोस्ट कर देता हूं, क्योंकि ये तस्वीरें सबसे अच्छी तरह बताती हैं कि तुम कौन हो।”

उन्होंने आगे लिखा, “मजेदार, खूबसूरत, जल्दी-जल्दी फैसले लेने वाली, प्यार करने वाली, दयालु, सहानुभूति रखने वाली, थोड़ी अधीर, मस्ती-भरी और जिंदगी की एक अनोखी शख्सियत हो आप।”

उन्होंने किरण के लिए लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना की।

अनुपम ने आगे लिखा, “भगवान आपको लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें। आप हमेशा खुश और शांत रहें, हमेशा प्यार और दुआएं.. जन्मदिन मुबारक हो किरण।”

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो 1980 के दशक में किरण की जिंदगी का स्ट्रगल टाइम चल रहा था। वह फिल्मों में काम पाने के लिए प्रोड्यूसर्स से मिलने जाती थीं। उस समय उनकी मुलाकात अनुपम से हुई। उस दौरान वह भी खुद एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। दोनों पहले चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में साथ थे, लेकिन एक-दूसरे को थोड़ा बहुत ही जानते थे। दोनों के बीच पहचान बढ़ी तो दोस्ती का रिश्ता बना। इस दौरान दोनों ही शादीशुदा थे, लेकिन अपनी शादी से खुश नहीं थे। दोनों एक-दूसरे से अपना दर्द बांटते थे, इस दौरान धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

जिसके बाद किरण और अनुपम ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। दोनों ने अपने-अपने पहले जीवनसाथी को तलाक देकर अलविदा कह दिया और नए सफर पर चल पड़े। साल 1985 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति