जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पर्यटनस्थलों को अब एक बार फिर पर्यटकों के लिए चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है: LG मनोज सिन्हा

श्रीनगर
बैसरन,पहलगाम नरसंहार के बाद सावधानी के आधार पर बंद किए विभिन्न पर्यटनस्थलों को अब एक बार फिर पर्यटकों के लिए चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को स्वयं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर प्रांत में और जम्मू प्रांत में आठ-आठ पर्यटनस्थलों खोल दिया गया है,अन्य भी जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

उन्होंने इस अवसर पर देश विदेश से श्रद्धालुओं केा बड़ी संख्या में श्री अमरेश्वर धाम की तीर्थयात्रा में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि श्रद्धालु जब भी जम्मू से आएं, सुबह सुरक्षाबलों की निगरानी में निकलने वाले काफिले में ही आएं।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैसरन में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय घोड़ेवाले की हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 50 से ज्यादा पर्यटनस्थलों और पार्कों को आम लोगों के लिए विशेषकर पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। विभिन्न सामाजिक,व्यापारिक और राजनीतक संगठन इन पार्कों को खोले जाने की लगातार मांग कर रहे थे। प्रदेश प्रशासन ने इन पार्काें को खोलने के लिए एक समिति का भी गठन किया है।
 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पहलगाम में नुनवन आधार शिविर, आपदा प्रबंधन केंद्र और यात्री निवासी का जायजा लेने के अलावा यात्रा मार्ग के सुरक्षा बंदोबस्त का भी जायजा लिया। उन्होंने तीन जुलाई से शुरु हो रही श्री अमरेश्वर धाम जिसे श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के नाम से भी पुकारा जाता है, की तीर्थयात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को अगले 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि काेई भी कार्य शेष नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों से एक बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में 22 अप्रैल के नृशंस आतंकी हमले के बाद बंद किए गए पर्यटनस्थलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू और कश्मीर दोनों प्रांतों के मंडलायुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद, पर्यटन स्थलों को चरणबद्ध तरीके से आम पर्यटकों के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले में पहलगाम, बेताब घाटी, पहलगाम बाजार क्षेत्र में स्थानीय पार्क, वेरीनाग गार्डन, कोकरनाग गार्डन और अच्छाबल गार्डन जैसे स्थलों को फिर से खोल दिया गया है।

श्रीनगर में बादामवारी पार्क, नगीन झील के पास डक पार्क और दरगाह हजरतबल के पास तकदीर पार्क को भी जनता के लिए सुलभ बना दिया गया है।जम्मू संभाग में पर्यटक स्थल सरथल, बग्गर, देवी पिंडी, सिहाड़ बाबा झरना, सुल्ला पार्क, गुल डंडा, जय घाटी, पंचैरी भी पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति की समीक्षा करते हुए,अन्य पर्यटनस्थलो को भी जल्द खोल दिया जाएगा।

हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन सेवा के प्रति लोगों के उत्साह का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने मुझे बताया कि अगले दस दिनों के लिए बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। लोग जबरदस्त दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जो बढ़ते आत्मविश्वास और सामान्य स्थिति को दर्शाता है।

वादी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार यहां आधिकारिक बैठकों और संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के दौरों का भी आयोजन कर रही है, जिससे आम लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

देश विदेश से कश्मीर आने वाले पर्यटकों और श्री अमरेश्वर धाम की आगामी तीर्थयात्रा की सुरक्षा से जुडे़ सवाल के जवाब में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यहां हालात पूरी तरह सामान्य हैं, सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने श्री अमरनाथ जी की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोगों की यात्रा है।सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं केा बाबा अमरनाथ की यात्रा में भाग लेन आना चाहिए। एक अनुरोध है,जम्मू से जब भी श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए प्रस्थान करें तो सुबह रवाना होने वाले काफिले के साथ ही प्रस्थान करें। काफिले के साथ सुरक्षाबल तैनात रहते हैं। इससे यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति