भारतीय मौसम विभाग तमिलनाडु, गोवा, केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली

देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून की आमद हो चुकी है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी भी जारी की है। आज तमिलनाडु, गोवा, केरल और महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने अन्य राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के लिए धूल के तूफान की चेतावनी, पंजाब और हरियाणा के लिए हीटवेव और बिहार के लिए उमसभरी गर्मी की चेतावनी है।

कहां के लिए बारिश की चेतावनी
आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु, पुडेचेरी और करैकल व कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 16 जून के लिए ऐसी ही चेतावनी है। इसमें यह भी बताया गया है कि गोवा में आज और कल बहुत ज्यादा बरसात हो सकती है। गुजरात में 17 और 19 जून को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश में 20 जून तक, छत्तीसगढ़ में 18 से 20 जून तक, झारखंड में 17 और 18 जून और ओडिशा में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

केरल में तबाही
उधर केरल में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इसके चलते कई पेड़ उखड़ गए हैं। गलिया और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई घरों की छतें तक उखड़ गई हैं। तेज हवाओं के साथ बौछारों ने उत्तरी जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने और वेट्टुकाडु के तटीय गांव में स्थित घरों को नुकसान पहुंचाया। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने 14 जून को कहाकि उत्तर-पश्चिम भारत और हिमालय में कई दिनों से गर्म हवा की स्थिति बनी हुई है… हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, गर्म हवा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति