मेजर क्रिकेट लीग-2025 के चौथे मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने सिएटल ऑर्कस के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज

नई दिल्ली
मेजर क्रिकेट लीग-2025 (एमएलसी) के चौथे मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने सिएटल ऑर्कस के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन वाशिंगटन फ्रीडम की पहली जीत रही। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ऑर्कस ने 20 ओवरों के खेल तक नौ विकेट खोकर 145 रन बनाए। काइल मेयर्स ने डेविड वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की।

वॉर्नर 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मेयर्स ने इतनी ही गेंदों में 27 रन की पारी खेली। इनके अलावा कप्तान हेनरिक क्लासेन ने 17 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से इयान हॉलैंड ने 19 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि जैक एडवर्ड्स को दो सफलताएं हाथ लगीं। इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 13.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम को सलामी बल्लेबाज मिशेल ओवेन और रचिन रविंद्र ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच सिर्फ तीन ओवरों में ही 49 रन की साझेदारी हो गई।

ओवन 25 के स्कोर पर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रचिन ने एंड्रीस गूस (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रचिन रविंद्र 18 गेंदों में चार छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। उनके पवेलियन लौटने तक टीम 7.2 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 92 रन बना चुकी थी।

जीत की पटरी पर नजर आ रही वाशिंगटन फ्रीडम की पारी को यहां से कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने संभाला। उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेलते हुए टीम को 6.3 ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी। सिएटल की ओर से वकार सलामखेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ वाशिंगटन फ्रीडम मेजर लीग क्रिकेट-2025 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। इस टीम ने अब तक कुल दो मुकाबले खेले हैं। वाशिंगटन इससे पहला मुकाबला 123 रन से बड़े अंतर से गंवा चुकी है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति