नगर निगम लेडीज़ क्लब, सिंगरौली ने फादर्स डे पर किया पिताओं को समर्पित भावपूर्ण आयोजन

सिंगरौली 
नगर निगम लेडीज़ क्लब, सिंगरौली द्वारा फादर्स डे के  अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात क्लब की सदस्याओं द्वारा पिताओं को समर्पित गीत, कविताएँ और हृदयस्पर्शी नाट्य प्रस्तुतियाँ दी ।बच्चों द्वारा किए गए विशेष डांस और कविता पाठ ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।  आयोजन  के दौरान विशेष रूप से ‘पिता  छाया भी, छत भी’ विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सबके मन को छू लिया। जिसमें क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा के नेतृत्व में पिताओं को समर्पित इस समारोह ने एक भावनात्मक छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पिताओं के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। भावपूर्ण गीत, नृत्य और कविताओं ने उपस्थित जनों की आँखों को नम कर दिया। क्लब की ओर से सभी पिताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने अपने इस अवसर पर कहा कि  “पिता वह नींव हैं जिन पर हमारा वर्तमान और भविष्य खड़ा होता है। यह दिन हमें उनके संघर्ष और प्रेम को याद दिलाता है। ”कार्यक्रम के पश्चात स्वादिष्ट जलपान और मिलन समारोह ने आयोजन को और भी आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम की मेज़बानी बड़े ही गरिमापूर्ण ढंग से नेहा खत्री  ने की, जिनकी ऊर्जा और स्नेहिल प्रस्तुति ने समस्त आयोजन में चार चाँद लगा दिए। इस सुंदर आयोजन में क्लब की सक्रिय सदस्य सुमन पांडे, रेनू सिंह, मीना बैस, अंजू गोस्वामी, मनीषा तिवारी, गरिमा तिवारी, अर्चना, इला साहू, शशि द्विवेदी, अलमा सिंह, दुर्गा सिंह, श्रेया तिवारी, जागृति सिंह आदि  विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति