केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश: 4 माह के जुड़वां बच्चों से छीना पिता का साया, जयपुर के पायलट की मौत

जयपुर

केदारनाथ के समीप गौरीकुंड इलाके में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मौत से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका भी सेना में कार्यरत हैं। हादसे के कुछ ही महीने पहले चौहान दंपति के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था।

राजवीर सिंह चौहान ने देश की सेवा में 14 साल भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ माह पूर्व ही आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई पारी शुरू की थी। उनका पैतृक गांव दौसा जिले के महुआ के पास स्थित है। हादसे की खबर मिलते ही चौहान परिवार के घर पर सेना और पुलिस के अधिकारी, जवान व रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं। गांव में शोक की लहर है।

परिवार के लिए यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक है, क्योंकि महज चार माह पहले ही राजवीर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। राजवीर की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस दुखद हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है कि केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह समेत सात व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति