गर्मी में हीटस्ट्रोक का रहता है खतरा, ऐसे करें बचाव

इस मौसम में गर्मी से बचने का आसान तरीका है कि आप धूप के संपर्क में कम से कम आएं। कोशिश करें कि आप गर्म मौसम में बाहर न जाएं। अगर आपका जाना जरूरी हो तो सुबह जल्दी या शाम के समय जाने का प्रयास करें। अगर आप घर पर हैं तो भी घर को ठंडा रखने का प्रयास करें। गर्मी के मौसम में जिन लोगों को ज्यादातर बाहर रहना पड़ता है, उन्हें हीटस्ट्रोक का खतरा काफी अधिक होता है। दरअसल, गर्म हवाएं और शरीर के निर्जलीकरण के कारण व्यक्ति को हीटस्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर इस मौसम थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। आपको भी इस मौसम में लू न लगे, इसके लिए आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

पीएं पर्याप्त पानी
इस मौसम में लू से बचने के लिए शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए अपने साथ पानी की बोतल कैरी करें और हर थोड़ी देर में पानी या अन्य पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी, आम का पन्ना आदि पीएं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत अधिक ठंडा न हो क्योंकि इससे पेट में दर्द या ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है।

धूप से बचाव
इस मौसम में गर्मी से बचने का आसान तरीका है कि आप धूप के संपर्क में कम से कम आएं। कोशिश करें कि आप गर्म मौसम में बाहर न जाएं। अगर आपका जाना जरूरी हो तो सुबह जल्दी या शाम के समय जाने का प्रयास करें। अगर आप घर पर हैं तो भी घर को ठंडा रखने का प्रयास करें। इसके लिए परदे आदि का प्रयोग करें ताकि धूप की तेज रोशनी घर के भीतर प्रवेश न कर सके।

कपड़े व खानपान
तपिश भरे इस मौसम में बाहर का खाना खाने से बचें। घर पर ही लाइट भोजन ही करें। कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें। साथ ही आपके कपड़े भी ऐसे होने चाहिए जो आरामदायक, हल्के रंग के व नेचुरल फैब्रिक जैसे कॉटन व लिनन के बने हों। वहीं गर्मी के मौसम में बाहर निकलते समय खुद को धूप से बचाएं। इसके लिए आप हैट, सनग्लासेज आदि का प्रयोग करें।

खुद को रखें ठंडा
शरीर का तापमान भीतर से बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों पर अधिक फोकस करें। वहीं अगर बाहर से आपकी बॉडी गर्म हो रही हैं तो आप तौलिए को गीला करके उसे अपने पैरों या सिर पर रख सकते हैं। वहीं पैरों को ठंडे पानी की बाल्टी में कुछ देर के लिए रखें। इससे भी शरीर का तापमान सामान्य होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति