इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से करीब 20 पर्यटक बहे, डीसीपी ने कहा- दो लोगों की हुई मौत

पुणे
पुणे के कुंडमाला में रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया। हादसे के समय पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे, जिससे कुछ के डूबने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। इस क्षेत्र में मानसून के दौरान लोग घूमने के लिए आते हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के पूणे जिले में इंद्रायणी नदी पर लोहे का पुल बना था। वह रविवार की दोपहर को ढह गया। उस पर 15 से 20 पर्यटक मौजूद थे, जो कि नदी में बह गए हैं। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही, जिसमें तीन लोगों को नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया है।
 
डीसीपी ने कहा- दो लोगों की हुई मौत
डीसीपी विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी चिंचवाड़) ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा दोपहर 3 बजकर 30 मिनट व 4 बजकर 30 मिनट के बीच में हुआ। झरने पर बने लोहे के पुल पर लोग खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान वह ढह गया। 6 से 7 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भेजा गया है।

स्थानीय विधायक ने की पर्यटकों की मौत की पुष्टि
स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। पुणे में बारिश अधिक होने की वजह से यहां का मौसम अच्छा हो गया था। वीकेंड पर लोग घूमने के लिए आए थे। इस दौरान कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति