mAadhaar ऐप आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का है समाधान

नई दिल्ली

अगर आप भी आधार कार्ड से जुड़ी किसी समस्या से दो-चार हो रहे हैं, तो mAadhaar ऐप आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। दरअसल यह सरकारी ऐप आधार से जुड़े आपके सभी कामों को आसान बना देता है। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे-बैठे आधार से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं, जैसे कि आधार डाउनलोड करना, अपडेट की स्थिति चेक करना, या किसी डिटेल को ठीक कराना। यह ऐप न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि इस्तेमाल में बेहद आसान भी है। चलिए जानते हैं इस ऐप के उन खास फीचर्स के बारे में जो आधार से जुड़े हर काम को आसान बना देंगे।

आधार डाउनलोड करना
mAadhaar ऐप से आप अपना आधार कार्ड कभी भी, कहीं भी मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी की जरूरत होती है। यह डिजिटल आधार पीडीएफ फॉर्म में होता है। इसे आप जरूरत पड़ने पर कहीं भी दिखा सकते हैं।

पता अपडेट करना
अगर आपके आधार कार्ड में पता गलत है या आपने घर बदला है, तो mAadhaar ऐप से आप अपना पता अपडेट के लिए ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ वैध एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

अपडेट स्टेटस चेक करना
आधार में किए गए किसी भी अपडेट जैसे नाम, पता या जन्मतिथि में बदलाव का स्टेटस आप इस ऐप के जरिए ट्रैक कर सकते हैं। आपको सिर्फ अपना आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा, और कुछ ही सेकंड में अपडेट का स्टेटस सामने आ जाता है।

बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करना
अगर आप अपने आधार की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं, तो ऐप से बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे कि फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। लॉक करने पर कोई भी आपकी अनुमति के बिना आधार का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। ये फीचर सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन है।

परिवार के आधार प्रोफाइल जोड़ना
इस ऐप की मदद से आप एक ही मोबाइल पर अपने परिवार के अधिकतम 3 लोगों के आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं। इससे आप बच्चों, माता-पिता या जीवनसाथी के आधार से जुड़े काम भी एक जगह से कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए मददगार साबित होती है।

ऐसे करें इस्तेमाल
इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से इसे ऐप को डाउनवोड करना होगा। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर का इस्तेमाल करके आप इस ऐप में एक OTP के जरिए लॉगइन कर पाएंगे। इसके बाद आप Aadhaar से जुड़ी तमाम सर्विसेद का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति