शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी इंडेक्स तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार

मुंबई 

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष (Israel-Iran Conflict) के बीच भी भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. सुस्ती के साथ खुले बाजार में कुछ ही मिनटों में बीते सप्ताह की गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया. मार्केट ओपन होने के कुछ मिनटों बाद ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 270 अंक तक उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी ग्रीन जोन में कारोबार करता दिखाई दिया. इस बीच PowerGrid, Bharti Airtel समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयर बढ़त में कारोबार करते नजर आए.   

सुस्त शुरुआत के बाद भागे इंडेक्स
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई. BSE Sensex अपने पिछले बंद 81,118.60 की तुलना में टूटकर 81,034.45 पर ओपन हुआ, लेकिन कुछ ही देर में इसकी गिरावट तेजी में तब्दील हो गई और ये उछलकर 81,409.06 पर कारोबार करता नजर आया. NSE Nifty की अगर बात करें, तो इसने अपने पिछले बंद 24,718.60 के लेवल से मामूली बढ़त लेते हुए 24,732.35 पर कारोबार शुरू किया और फिर कुछ ही देर में 24,817.65 के लेवल पर जा पहुंचा. 

290 ग्रीन में, 430 शेयर रेड जोन में खुले
Israel-Iran Conflict के बीच एशियाई शेयर बाजारों में ज्यादातर में ग्रीन जोन में कारोबार होता नजर आया था. हालांकि, कई दबाव में भी दिखाई दिए. ऐसे में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में करीब 290 कंपनियों के शेयरों में पिछले बंद के मुकाबले तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जबकि 430 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुए. इसके अलावा 83 कंपनियों के स्टॉक्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.

शुरुआती कारोबार में Cipla, L&T, Shriram Finance, Bajaj Finance और Asian Paints के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे और सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों में शामिल थे. तो वहीं दूसरी ओर Dr Reddy's Labs, Kotak Mahindra Bank, Jio Financial और Axis Bank के शेयर में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ.

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति