जबलपुर में कोविड से महिला की मौत, दो दिन पहले बच्चे को दिया जन्म, सांस लेने में थी समस्या

जबलपुर 

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक 27 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला ने दो दिन पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान सांस लेने में समस्या होने पर उसकी जांच कराई गई थी, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया।    

सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला मंडला जिले के नारायणगंज की रहने वाली थी। उसे शुक्रवार को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिस पर डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाई गई। महिला को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया, इसके बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

डिलीवरी के बाद बढ़ी फेफड़ों की समस्या

डॉ. मिश्रा ने बताया, 'महिला शुक्रवार को प्रसव के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आई थी. शनिवार को उसने बच्चे को जन्म दिया. बाद में उसे फेफड़ों में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद कोरोना जांच कराई गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई.'

एक हफ्ते में कोरोना के तीन केस

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई. डॉ. मिश्रा ने आगे बताया कि अस्पताल में इस समय 70 साल के एक बुजुर्ग का कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते में जबलपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें एक व्यक्ति कटनी जिले का निवासी था और एक यह मृतक महिला थी.

कोरोना के दो मरीज
डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जबलपुर में दो कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इनमें एक जबलपुर और एक कटनी का रहने वाला है। मंडला निवासी महिला की मौत हो गई है। यह जबलपुर में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की इस साल पहली मौत है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति