उज्जैन पहुंचे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में हुए शामिल

 उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल पहुंचे.उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. रवि किशन एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे हैं.
भस्म आरती में शामिल हुए रवि किशन

दरअसल, बाबा महाकाल के दर्शन के लगातार देश, विदेश की ख्यात हस्तियां आ रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार तड़के गोरखपुर के सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन मंदिर पहुंचे. उन्होंने करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन कर बाबा की आराधना कीं. इसके बाद चांदी द्वार से बाबा का पूजन ओर जल अभिषेक किया. इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने रवि किशन का स्वागत व सम्मान किया. बता दें कि रवि किशन बाबा महाकाल के भक्त हैं और वो पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं.  
शुटिंग के उज्जैन पहुंचे रवि किशन, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

दरअसल, रवि किशन उज्जैन में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे हैं. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि अहमदाबाद और केदारनाथ में हुई प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश जैसी दुर्घटना से रक्षा के लिए भगवान महाकाल काल से प्रार्थना की है. महाकाल इस काल से लोगों को बचा लें. महाकाल के चरणों में धन्यवाद अर्पित किया, मंदिर समिति की बहुत अच्छी व्यवस्था है. पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न कराई गईय
ये कलाकार भी बाबा के भक्त 

दरअसल, पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्रीज के लोगों में बाबा महाकाल के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है. अब तक एक्टर अक्षय कुमार, सारा अली खान, गोविंदा,आशुतोष राणा, साउथ स्टार यश, मनोज वाजपेई, राजपाल यादव, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, जया प्रदा, शेफाली जरीवाला, अनुपम खेर, रेखा, अनुराधा पौडवाल, मधुर भंडारकर, टीनू आनंद, दलजीत दोसांझ, मनोज मुंतशिर अभिनेता, उत्कर्ष शर्मा, सिंगर सुनंदा शर्मा, बॉलीवुड के खलनायक रंजीत, पॉप सिंगर हनी सिंह, कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा, बिंदु दारा सिंह और साउथ के भी कई एक्टर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच चुके हैं. 
राजनेता भी पीछे नहीं 

देश-विदेश के राजनेता भी बाबा महाकाल के आशीर्वाद लेने में पीछे नहीं हैं. अब तक पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, मोहन भागवत,योगी आदित्य नाथ, देवेन्द्र फडणवीस, हेमंत सोरेन,नितिन गडकरी,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा  सहित विदेशों के भी कई नेता बाबा का आशिर्वाद ले चुके हैं. वहीं उद्योगपतियों का भी यहां आना लगा रहता है. बाबा के भक्तों में भारतीय  क्रिकेटर विराट कोहली, एम एस धोनी, के एल राहुल, सुशील शर्मा सहित अधिकांश खिलाड़ी भी यहां पहुंच चुके हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति