पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवती समेत चार की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार शराब के नशे में कार सवार युवक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक कार चालक नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी है। जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा बीती रात पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के पास हुआ है।

घटना उस समय हुई जब दो बाइक सवार धनपुर की ओर से पेंड्रा की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सवार मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता जो शराब के नशे में था। सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक में सवार तीन युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

लेकिन रास्ते में ही युवती ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक गंगा राम उर्फ सागर का कल जन्मदिन था और वह अपने दोस्त को धनपुर छोड़ने के बाद गर्लफ्रेंड सोनू केवट के साथ वापस घर गिरारी आ रहा था और पल्सर बाइक पर था। उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मारी जबकि दूसरा बाइक सवार दो युवक जो बरघाट गांव के रहने वाले भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल महोरा गांव गए हुए थे और कार्यक्रम के बाद अपने घर बरघाट आने को आईस्मार्ट बाइक से वापस घर आ रहे थे। उसे भी इसी कार चालक ने टक्कर मारी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

कार ने दूसरे साइड में चल रहे दोनों बाइक सवारों को चपेट में लिया और दोनों ही बाइक कार से 20 मीटर तो 50 मीटर दूर जा गिरी। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी की मानें तो पूरे मामले में कार चालक के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति