बरेली में बारिश का क्रम जारी, घरों और दुकानों में भरा पानी, रेल सेवा ठप

 बरेली

बरेली में बारिश का क्रम जारी है। रविवार को पहले सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई। फिर रात में करीब दो बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बिजली कड़कने से लोगों की नींद उड़ गई। वहीं बारिश के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सोमवार सुबह छह बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रेल लाइन पर चार फुट तक पानी भर गया। इससे बरेली-कासगंज लाइन पर पांच ट्रेनों को रास्ते में खड़ा किया गया। कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी भर गया।

बरेली में तेज हवा और घंटेभर तक हल्की व तेज बारिश से रविवार का मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। दिन में भी बारिश के आसार थे, लेकिन अनुकूल माहौल नहीं बन सका। आधी रात बाद जोरदार बारिश हुई। सुबह लोग जागे तो घरों और दुकानों में पानी भरा मिला।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार आधी रात के बाद निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चली और बादल मंडराने लगे। रविवार तड़के ही जिले में बूंदाबांदी होने लगी। पांच से छह बजे के बीच अच्छी बारिश हुई। रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। सप्ताहभर तक अनुकूल माहौल पर बारिश होगी।

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
जिले में बारिश के बीच रविवार सुबह बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। बहेड़ी और सदर तहसील क्षेत्र में ये घटनाएं हुई। सदर तहसील क्षेत्र में दुर्गा प्रसाद और बहेड़ी में फरदीन अंसारी की बिजली गिरने से मौत हो गई।
 
बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल
बरेली के 11 बिजली उपकेंद्र ठप होने के कारण रविवार को इनसे जुड़े इलाकों के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से लोग पानी तक के लिए तरस गए। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने की वजह से गर्मी के चलते घर में रुकना मुश्किल हो रहा था। इसको लेकर हरूनगला उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति