प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राशन वितरण के कार्य में किया नियुक्त, शिक्षक संघ ने विरोध में खोला मोर्चा

बलरामपुर

 शिक्षा विभाग और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राशन वितरण के कार्य में नियुक्त कर दिया गया है, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई छोड़कर अब शिक्षक सरकारी योजनाओं के वितरण में व्यस्त रहेंगे.

सूत्रों के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वाड्रफनगर द्वारा जारी आदेश के तहत शिक्षकों की ड्यूटी राशन वितरण केंद्रों में लगाई गई है, जिसके विरोध में अब शिक्षक संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है. शिक्षक नेताओं का कहना है कि प्रशासन का यह कदम पूरी तरह से अनुचित और शिक्षण कार्य के प्रति घोर लापरवाही दर्शाता है.

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया है. उनका कहना है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इस मुद्दे पर जब एसडीएम नीर निधि नांदेहा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, “यह आदेश पहले जारी किया गया था लेकिन अब उसे संशोधित कर लिया गया है. शिक्षकों को राशन वितरण कार्य से मुक्त कर दिया गया है.” हालांकि, जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी, उन्हें अभी तक संशोधित आदेश की प्रतिलिपि नहीं मिली है, जिसके कारण वे अब भी असमंजस की स्थिति में हैं.

राशन वितरण में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से न केवल कक्षाएं प्रभावित होंगी, बल्कि मध्याह्न भोजन, परीक्षा मूल्यांकन, नामांकन अभियान जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति