35 लोग राजा रघुवंशी की लाश खोजने में मदद के लिए सम्मानित, सरकार पर्यटक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी

शिलॉन्ग
 मेघालय सरकार ने टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी समेत 35 लोगों को राज्य पुलिस को राजा रघुवंशी की लाश खोजने और मामले की शुरुआती जांच में सहायता करने के लिए सम्मानित किया है। पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इन सभी को कुल 5.4 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि मेघालय में कानूनविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस मामले में स्थानीय लोगों, ट्रैवल गाइड्स और पर्वतारोहियों की सक्रिय भागीदारी से पुलिस को बहुत मदद मिली, जिसकी वजह से राज्य सरकार ने सभी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया।

टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को दी थी ये जानकारी
टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने 23 मई की सुबह करीब 10 बजे राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को तीन अन्य लोगों के साथ नोंग्रियाट से मावलाखियात की ओर 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते देखा था। उन्होंने पुलिस द्वारा दिए गए फोटो के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान भी की थी। बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाने आए थे, जहां वे 23 मई से लापता हो गए थे। पुलिस को 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश शुरू की गई।

सोनम को यूपी के गाजीपुर से किया था गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार साथियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया। इन सभी पर मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार रात (10 जून) शिलॉन्ग लाया गया, जबकि अन्य आरोपियों को बुधवार (11 जून) को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। शिलॉन्ग की एक अदालत ने सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति