मालथौन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिवासी किसानों को उनकी 100 एकड़ जमीन का कब्जा पुनः दिलाया

सागर 

सागर जिले के मालथौन तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रसूखदार के कब्जे से आदिवासियों की 100 एकड़ जमीन की वापस करवाई है। मालथौन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिवासी किसानों को उनकी लगभग 100 एकड़ जमीन का कब्जा पुनः दिलाया। लंबे समय से इस भूमि पर स्थानीय निवासी रानू सिंघई पिता गोकुल चंद्र जैन का अवैध कब्जा बना हुआ था। आरोप है कि सिंघई ने इस भूमि पर गैरकानूनी ढंग से अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया था।

इस मामले में SDM मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। SDM के अनुसार इस भूमि के संबंध में आदिवासी किसानों द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिसके बाद रविवार को नायब तहसीलदार कमलेश सतनामी, थाना प्रभारी अशोक यादव, पटवारी और अन्य राजस्व अमले की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान किसानों को मौके पर ही ट्रैक्टर से जमीन की बखरनी कराकर जमीन सौंप दी गई। यह जमीन मालथौन से सटी पड़ाये क्षेत्र की थी, जहां सरकार द्वारा पूर्व में आदिवासियों को पट्टे जारी किए गए थे। इन्हीं पट्टों की भूमि पर रानू सिंघई ने कब्जा कर रखा था।

प्रशासन की इस कार्रवाई से कई आदिवासी महिलाओं और पुरुषों को उनकी पुश्तैनी जमीन वापस मिल गई। साथ ही रानू सिंघई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। एसडीएम चौरसिया ने कहा कि प्रशासन आदिवासियों के हक की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अवैध कब्जाधारी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति