भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा एक्शन में नजर आए, सुबह 7 बजे से अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र का दौरा किया

भोपाल
 मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में हुए भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा एक्शन में नजर आए। बीजेपी एमएलए जनता के बीच उनकी समस्या और विकास कार्यों की प्रगति देखने मैदान पर उतरे। शर्मा मंगलवार की सुबह 7 बजे से अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र का दौरा किया। 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के संत नगर में 305 करोड़ से बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं फाटक रोड पर बन रहे ROB का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली के खंभों की शिफ्टिंग सहित फ्लाईओवर निर्माण संबंधी विभिन्न निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने लालघाट ग्रेड सेपरेटर, संत नगर इंदौर रोड पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाइओवर, फाटक रोड पर ROB निर्माण, भौरी स्थित प्रधानमंत्री आवास, गांव बैरागढ़ के प्रस्तावित सब स्टेशन सहित भोपाल बाईपास पर बनने वाले 6 लेन फ्लाईओवर स्थल का निरीक्षण किया। 

बता दें कि रामेश्वर शर्मा भोपाल की हुजूर विधानसभा के सीट से विधायक हैं। वे 2013 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। आरएसएस पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले रामेश्वर शर्मा हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर आगे रहते हैं। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति