एक और विमान में बम की धमकी मामला सामने आया, धमकी के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पांच दिन के भीतर दूसरा मामला

नई दिल्ली
एक और विमान में बम की धमकी मामला सामने आया है। यह विमान कोच्चि से दिल्ली जा रहा था। बम की धमकी मिलने के बाद इस विमान को नागपुर में उतार लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वह विमान इंडिगो एयरलाइंस का था। पिछले पांच दिन के अंदर विमान को बम की धमकी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले सोमवार को लुफ्तांसा एयरलाइंस के विमान को भी बम की धमकी मिली थी। यह विमान जर्मनी से हैदराबाद आ रहा था। वहीं, शुक्रवार को फुकेत से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को भी बम की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान वापस फुकेत एयरपोर्ट पर लैंड हो गया था।

धमकी में फ्लाइट नंबर भी था
इंडिगो एयरलाइंस के इस विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित ढंग से लैंड कराया गया है। यहां पर सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ सभी यात्रियों को विमान से उतारा। इसके बाद सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए विमान की पूरी तरह से जांच की गई। यह मामला इसलिए भी गंभीर था क्योंकि धमकी देने वाले ने फ्लाइट का नंबर तक बताया था। जिस वक्त यह धमकी मिली, यह विमान कोच्चि से उड़ान भर चुका था। धमकी की गंभीरता को देखते हुए इसे नागपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल यह विमान वहीं पर खड़ा है।

गौरतलब है कि आज ही एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया। उड़ान को समाप्त किए जाने के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और ‘बोइंग777-200 एलआर’ के 211 यात्री, अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने में लग गए कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति