चेल्सी की जीत में चमके पेड्रो नेटो, साथी खिलाड़ी का जताया आभार

अटलांटा
चेल्सी ने लॉस एंजिल्स एफसी के खिलाफ 2-0 से जीत के साथ अपने फीफा क्लब विश्व कप अभियान की शुरुआत की है। चेल्सी के स्टार पेड्रो नेटो ने मुकाबले के 39वें मिनट पर गोल दागकर चेल्सी का खाता खोलने में मदद की। मैच जीतने के बाद पेड्रो ने शुरुआती गोल के लिए निकोलस जैक्सन के पास को श्रेय दिया है।

जैक्सन ने नेटो को एक बेहतरीन पास दिया, जिसका फायदा उठाकर पेड्रो ने ह्यूगो लॉरिस को पीछे छोड़ते हुए गोल दागा। इस गोल ने चेल्सी को अटलांटा में एलएएफसी के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। जीत के बाद नेटो ने फीफा से कहा, “मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने टीम में कई पोजिशन पर खेला है। यह क्लब के साथ मेरा पहला साल है। मैं इस समय जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा हूं, उससे सच में खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं इसी तरह आगे भी खेलूंगा।”

अपने गोल के बारे में नेटो ने कहा, “मुझे पास के लिए निको का शुक्रिया अदा करना चाहिए। वह मेरे साथ थोड़ा मजाक कर रहे थे, क्योंकि मैंने (अपने जश्न के दौरान) उनका शुक्रिया अदा नहीं किया था, इसलिए मैं अब निको का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करूंगा!” नेटो 2024/25 सीजन के शानदार अंत के बाद क्लब वर्ल्ड कप के लिए यूएसए गए। उनके प्रदर्शन ने चेल्सी को प्रीमियर लीग में चौथा स्थान दिलाने में मदद की। नेटो ने कहा, “हमें आत्मविश्वास से लबरेज होना होगा। हमने सीजन का अंत वाकई शानदार तरीके से किया। हमारे पास जो खिलाड़ी और जो टीम है, उसके साथ हमें खुद पर भरोसा रखना होगा। हम जितने भी गेम खेलेंगे, उसमें इसे बरकरार रखना होगा।”

इस बीच, चेल्सी के कोच एन्जो मारेस्का का मानना है कि नेटो टीम को एक अलग लेवल पर लेकर जा सकते हैं। एन्जो मारेस्का ने कहा, “पेड्रो एक बहुत अच्छे इंसान हैं। वह बहुत प्रोफेशनल हैं। वह हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने बहुत अच्छा गेम खेला। मुझे लगता है भविष्य में वह नंबर्स, गोल्स और असिस्ट्स के मामले में और भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। हम पेड्रो से बहुत खुश हैं।”

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति