मनोरंजन जगत से बेहद बुरी खबर- इंदिरा बिल्ली के नाम से मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कौर का निधन

मुंबई
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। इंदिरा बिल्ली के नाम से मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनके निधन पर शोक व्यक्त करता नजर आ रहा है। 

इंदिरा बिल्ली ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिंदगी की अंतिम सांस ली है और उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। हालांकि, उनके निधन की डेट और वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इंदिरा के परिवार ने 16 जून को प्रार्थना सभा आयोजित की थी, जिस पर लिखा है, एक प्यारी पत्नी, मां, बहन और दादी की याद में। गहरे दुख के साथ हम अपनी प्रिय श्रीमती इंदिरा मेहरा के निधन की खबर साझा करते हैं।
 
कौन थीं इंदिरा कौर? 
इंदिरा कौर जिन्हें इंदिरा बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है, हिंदी सिनेमा की एक जानी मानी एक्ट्रेस थी। उनकी खूबसूरत नीली आंखों की वजह से उन्हें इंदिरा बिल्ली कहा जाता था।  करियर की बात करें तो इंदिरा कौर ने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया। उन्होंंने कई पंजाबी फिल्मों में बतौर डांसर काम किया था और कई हिंदी फिल्मों में छोटे रोल भी किए थे।

इंदिरा बिल्ली की शादी शिव कुमार मेहरा से हुई थी। उनके पति शिव कुमार टॉकीज के मालिक थे। वहीं, शादी के बाद इंदिरा बिल्ली ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और अपने परिवार पर ध्यान दे रही थीं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति