Women’s World Cup के इंदौर में खेले जाएंगे पांच मैच, एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंड, दोपहर 3 बजे से सभी मुकाबले

इंदौर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले साल 1997 में इंदौर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का एक मैच मिला था, यानी यह दूसरा मौका है जब इंदौर में विमेंस वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. खास बात ये है कि यह पहला मौका होगा जब होलकर स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. 

पांच मैचों की मिली मेजबानी
इंदौर को महिला वर्ल्ड कप के पांच मुबाकलों की मेजबानी मिली है. पांचों मुकाबले होलकर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे. भारत 12 साल बाद पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. 2013 में भारत में विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी. इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले में इंदौर, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, और कोलंबो में खेले जाएंगे. 

भारत करेगा 12 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी

भारत को 12 साल बाद फिर से विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। इससे पहले 2013 में भारत ने यह टूर्नामेंट होस्ट किया था। इस बार वर्ल्ड कप 30 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 2 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इन शहरों में होंगे वर्ल्ड कप के मैच

इस बार कुल 28 लीग मुकाबले और 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। मैच इन पांच स्थानों पर होंगे-

    इंदौर
    बेंगलुरु
    गुवाहाटी
    विशाखापट्टनम
    कोलंबो

इंदौर में होने वाले 5 मुकाबले

    1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
    6 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
    19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
    22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
    25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

इंदौर में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खेलेगी पहला मुकाबला

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया को तीन मुकाबले खेलने हैं।

IPL में नहीं मिला मुकाबला

बता दें कि इस साल हुए आईपीएल के सीजन में इंदौर को फिर एक भी मैच नहीं मिला था. इसके लिए प्रयास भी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी इंदौर में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया. क्रिकेट फैंस लंबे समय से इंदौर में आईपीएल के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. अगले सीजन में फैंस को उम्मीद है कि इंदौर को मेजबानी करने का मौका मिल जाए.  

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

    पहला सेमीफाइनल – 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर)
    दूसरा सेमीफाइनल – 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में
    फाइनल मुकाबला – 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में

1997 में भी इंदौर को मिला था वर्ल्ड कप मैच

इंदौर को दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। इससे पहले 1997 में नेहरू स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच खेला गया था, जो टाई हुआ था।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति