ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत रेलवे ई-टिकट रैकेट का भंडाफोड़, ₹1.62 लाख के टिकट जब्त

ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत रेलवे ई-टिकट रैकेट का भंडाफोड़, ₹1.62 लाख के टिकट जब्त

22 फर्जी यूजर आईडी से बनाई गई थीं 75 ई-टिकटें, 1 मोबाइल फोन भी जप्त

भोपाल
मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, भोपाल के निर्देशन में भोपाल मंडल पर “ऑपरेशन उपलब्ध” के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों की रोकथाम एवं रेलवे टिकट प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि साइबर सेल भोपाल से प्राप्त इनपुट के सत्यापन के उपरांत दिनांक 17 जून 2025 को उपनिरीक्षक श्री प्रकाश रघुवंशी व उनकी टीम द्वारा भोपाल निवासी शाहबाज़ ख़ान (उम्र 19 वर्ष) को नेहरू नगर, सिकंदरी सराय, भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 22 विभिन्न व्यक्तिगत यूजर आईडी का उपयोग कर तैयार किए गए कुल 75 आरक्षित ई-टिकट (कुल कीमत ₹1,62,501/-) जब्त किए गए। इसके साथ ही टिकट निर्माण में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा संबंधित प्रकरण में अपराध के अंतर्गत रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत जांच प्रारंभ की गई है।

आरोपी का पता प्रमाणित है एवं आरोप सिद्ध होने पर दंड सात वर्ष से कम का है, अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को सूचना पत्र के माध्यम से आगामी न्यायालय तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश देकर पाबंद किया गया।
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और टिकट प्रणाली की शुद्धता बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है एवं इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी और कार्यवाही निरंतर जारी रखेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति