योगा संगम और हरित योग के संदेश के साथ हर गांव-हर शहर में आयोजित होंगे विशेष योग शिविर

एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश

योगा संगम और हरित योग के संदेश के साथ हर गांव-हर शहर में आयोजित होंगे विशेष योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले भर में भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी

एमसीबी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले भर में भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा समस्त संबंधित कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के मार्गदर्शन में इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा संगम“ और “हरित योग“ पर आधारित रहेगी। कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 6 बजे से शुरू होकर जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत/नगरीय निकायों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिला कार्यालय समाज कल्याण द्वारा जारी आदेश में नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी गण एवं अन्य विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है, कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं सभी आयोजन स्थलों पर फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण अनिवार्य होगा, जिसे dpsw.mcb@gmail.com पर ईमेल या विशेष वाहक के माध्यम से जिला कार्यालय समाज कल्याण को भेजना होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया जाएगा, जिसमें उन्होंने योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का गौरव बताया है। प्रधानमंत्री ने “योगः एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ थीम को वैश्विक स्वास्थ्य, पर्यावरणीय संतुलन और सर्वांगीण मानव कल्याण से जोड़ते हुए इसे सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी सक्रिय भागीदारी कर सकें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति