बुलंदशहर में पुलिया से टकराकर आग का गोला बनी गाड़ी , जिंदा जल गए 5 लोग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

बुलंदशहर
 यूपी के बुलंदशहर में बुधवार सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्‍ली जा रही एक कार पुलिया से टकरा गई। कार में आग लगने से अंदर बैठे पांच लोग जिंदा जल गए। एक महिला गंभीर रूप से जल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। बचाव कार्य चल रहा है। ये घटना जहांगीराबाद इलाके में सुबह साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी।

सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि कार सवार लोग सहसवान जनपद बदायूं से शादी समारोह से वापस मालवीय नगर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से इस सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह: पुलिस

इस दर्दनाक हादसे की वजह कार कार चालक को नींद की झपकी का आना बताया जा रहा है. हालांकि, परिवार का कहना है कि बाइक को बचाने के चक्कर में कार पुलिया से टकराकर खाई में गिरी और आग के हवाले हो गई. हादसे के बाद जीजा-साले के परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत से हर तरफ मातम पसरा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति