कमिश्नरेट की ड्रोन टीमों की ड्यूटी निर्धारित, जोधपुर पुलिस अब आसमान रखेगी नजर

 जोधपुर

जोधपुर पुलिस अब हाईटेक तकनीक से हर अवांछित गतिविधि पर आसमान से नजर रखेगी। चाहे अवैध बजरी परिवहन हो, शराब की अवैध बिक्री या फिर भीड़भाड़ वाले इलाके अब पुलिस ड्रोन के जरिये इन सभी गतिविधियों की निगरानी करेगी।

पुलिस कमिश्नरेट की ड्रोन टीम दो शिफ्टों में सुबह 9 से रात 9 बजे तक और फिर रात 9 से सुबह 9 बजे तक पूरे शहर पर नजर रखेगी। ड्रोन टीम पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना होगी और दिन के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी।

ये भी पढ़ें: Banswara News: हादसे के पांचवें दिन हुआ चिकित्सक दंपती और मासूमों का अंतिम संस्कार, डीएनए जांच के बाद शव सौंपे

दिनवार ड्रोन की तैनाती और फोकस क्षेत्रों में सोमवार को उम्मेद स्टेडियम, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों व भीड़भाड़ पर निगरानी, मंगलवार को आखलिया चौराहे पर बस स्टैंड, मसूरिया पहाड़ी, ढाबे, होटल और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी, बुधवार को पोलो ग्राउंड में बजरी डंपर, अवैध गैस रिफिलिंग, नाका शिकारगढ़ की निगरानी, गुरुवार को एम्स हॉस्पिटल ग्राउंड से एम्स, एमडीएम, शास्त्री सर्कल, रेल्वे स्टेशन, ढाबे व अवैध गतिविधियों पर निगरानी, शुक्रवार को ओल्ड कैंपस ग्राउंड से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, केएन कॉलेज, पुलिस लाइन व जेल क्षेत्र पर निगरानी, शनिवार को कुड़ी भगतासनी ग्राउंड से अवैध बजरी, हाईकोर्ट परिसर व संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जाएगी। रविवार का दिन मेंटेनेंस दिवस रखा गया है।

इसी तरह रात में ड्रोन टीम बजरी डंपर, संदिग्ध वाहन, शराब की अवैध बिक्री, होटलों व ढाबों पर निगरानी रखेगी। उम्मेद स्टेडियम, पोलो ग्राउंड, आखलिया चौराहा जैसे मुख्य स्थानों पर टीम अलग-अलग दिन ड्यूटी पर रहेगी।

जोधपुर पुलिस की यह तकनीकी पहल अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। ड्रोन से निगरानी से पुलिस की पहुंच उन क्षेत्रों तक भी होगी जहां परंपरागत तरीके से निगरानी कठिन होती है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति