ग्वालियर में थानों में जमे पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, सब-इंस्पेक्टर से आरक्षक तक 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी इधर से उधर

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहतर पुलिसिंग और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बड़ी सर्जरी की है. जिले के अलग-अलग पुलिस थानों और सर्किल में लंबे समय से तैनात 829 कर्मचारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे थे, जो 4 साल से ज्यादा समय से एक हो थाने में पदाथ थे. कुछ तो ऐसे भी मिले जो पिछले 10 वर्षों से एक ही जगह पर जमे बैठे थे.

आरक्षक से एसआई तक 829 ट्रांसफर

ग्वालियर एसएसपी के आदेश से जारी हुई तबादला सूची में कुल 829 पुलिसकर्मियों के नाम हैं, जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थ हैं. इस सूची में 13 एसआई (सब इंस्पेक्टर), 43 एएसआई (असिटेंट सब इंस्पेक्टर), 209 प्रधान आरक्षक और 563 आरक्षकों के नाम हैं.

बेहतर पुलिसिंग के लिए जरूरी थे तबादले

इतने पुलिसकर्मियों का एक साथ किसी जिले में तबादला चौंकाने वाला है. हालांकि, इस पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा," यह तबादला प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग में सुधार लाना है. लंबे समय तक एक ही स्थान पर जमे रहने से न केवल कर्मियों की निष्पक्षता पर प्रश्न उठते हैं, बल्कि जनता के साथ पुलिस के व्यवहार और अपराध नियंत्रण में भी गिरावट आती है." उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और जो भी पुलिसकर्मी नियमों के विरुद्ध एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनात पाए जाएंगे. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

डीजीपी के निर्देश का किया गया पालन

एसएसपी के मुताबिक "प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए थे कि पुलिस विभाग में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. ग्वालियर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए तबादले किए गए हैं." इतने बड़े पैमाने पर तबादलों से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है, जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है. उन्हें भी जल्द नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति