हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

हैदराबाद 
हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट ऑपरेशन शुरू कर दिया। बेगमपेट डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के अनुसार, खतरे की सूचना सुबह ही मिल गई थी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया और हवाई अड्डे तथा उसके आसपास के परिसर में गहन जांच की गई।

इससे पहले कोच्चि से ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचने के वाद दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी के बाद मंगलवार को नागापुर में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। यह विमान मस्कट से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा था और वहां से सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए घरेलू उड़ान के रूप में रवाना हुआ था।

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधिकारिक ईमेल आईडी पर इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस कंट्रोल ब्यूरो (बीएपीसी) को बुलाया गया और धमकी को विशिष्ट घोषित किया गया। सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद 157 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति