शास्त्री ने तीसरे नंबर पर सुदर्शन और पांचवें नंबर पर नायर से बल्लेबाजी कराने का सुझाव दिया

लीड्स
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री युवा साई सुदर्शन के टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में महत्वपूर्ण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का समर्थन कर रहे हैं और चाहते हैं कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 'शानदार' प्रदर्शन करने वाले करुण नायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करें। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से यहां शुरू होगा जो भारतीय कप्तान के रूप में शुभमन गिल की पहली श्रृंखला होगी।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ''यह (यशस्वी) जायसवाल होंगे और उनके साथ लोकेश राहुल होंगे क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक बड़ा दौरा है। वह बल्लेबाजों में सबसे अनुभवी हैं।'' उन्होंने कहा, ''जब भारत ने पिछली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तब उन्होंने (राहुल) पारी की शुरुआत की थी, शतक बनाया था और अच्छा दौरा रहा था। इसलिए मैं उनसे पारी की शुरुआत करने की उम्मीद करूंगा।''

शास्त्री ने कहा, ''तीसरे नंबर पर मैं युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन के साथ जाऊंगा। मैंने उन्हें जितना भी देखा है, वह बहुत प्रभावशाली हैं। यह दौरा उनके लिए अच्छा अनुभव होगा।'' तेइस वर्षीय सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, हाल ही में वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल प्रदर्शन के बाद एक ही आईपीएल सत्र में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। पूर्व भारतीय कप्तान ने नए टेस्ट कप्तान गिल को चौथे नंबर पर रखा जिन्होंने अपने शुरुआती 32 टेस्ट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है।

शास्त्री के अनुसार वर्तमान फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में नंबर पांच पर आदर्श विकल्प होंगे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के अलावा नायर का काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव भी उनके पक्ष में है।

शास्त्री ने कहा, ''वर्तमान फॉर्म के आधार पर करुण नायर ही सबसे बेहतर विकल्प होंगे। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है। छठे नंबर पर (ऋषभ) पंत होंगे।''

जहां तक गेंदबाजी आक्रमण का सवाल है तो शास्त्री ने कहा कि लीड्स की परिस्थितियों को देखते हुए वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा, ''मुझे पता है कि शार्दुल (ठाकुर) और नितीश रेड्डी के बीच मुकाबला मुश्किल होगा लेकिन आपको देखना होगा कि कौन कितना गेंदबाजी करता है। अगर रेड्डी आपको 12, 14 ओवर देने जा रहे हैं तो उनकी बल्लेबाजी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है।''

शास्त्री ने कहा, ''और तीन तेज गेंदबाज होंगे, मैं प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा। लीड्स में अगर आसमान में बादल छाए हुए हैं तो बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी चुना जा सकता है। तो यह प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप होंगे लेकिन अन्य दो सिराज और बुमराह होंगे।'

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति