भोपाल को एआई लाइटहाउस सिटी बनाने की पहल को मिला राज्य सरकार का प्रारंभिक समर्थन

भोपाल को एआई लाइटहाउस सिटी बनाने की पहल को मिला राज्य सरकार का प्रारंभिक समर्थन

– क्रेडाई भोपाल की पहल पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न, ‘एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट’ पर सहमति

भोपाल

राजधानी भोपाल को भारत की पहली एआई लाइटहाउस सिटी के रूप में स्थापित करने की क्रेडाई भोपाल की पहल को राज्य सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। क्रेडाई द्वारा प्रस्तुत “एआई लाइटहाउस सिटी – क्रेडाई + ओपनएआई विज़न” दस्तावेज़ और मैरी मीकर की वैश्विक रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद, आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव से हुई बैठक में महत्वपूर्ण प्रगति हुई।

•• बैठक में एसीएस ने आश्वासन दिया कि:

* एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट की दिशा में कार्रवाई की जाएगी, और यह विषय ओपनएआई के चीफ़ स्ट्रैटेजिक ऑफिसर के समक्ष रखा जाएगा।
* राज्य में मध्यम और लघु स्तर के डेटा सेंटर्स के प्रस्ताव आने लगे हैं।
* सरकार की योजना भोपाल और इंदौर में ‘नॉलेज व इंटेलिजेंस ज़ोन’ विकसित करने की है, जो आने वाले वर्षों में एआई आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरतों को पूरा करेंगे।
* विषय को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर क्रेडाई ने अपना पूर्ववर्ती पत्राचार, कॉन्सेप्ट नोट, और “एआई लाइटहाउस सिटी” की प्रेरक ब्रीफ़िंग नोट्स सरकार को औपचारिक रूप से सौंपे।

•• प्रस्ताव की प्रमुख बातें:

* बिना किसी फंड की माँग के, केवल नीति समर्थन की अपेक्षा
* क्रेडाई, कॉरपोरेट, टेक और निजी भागीदार देंगे टेक्निकल और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर
* सरकार के नेतृत्व में भोपाल को मिल सकता है ‘एआई मॉडल सिटी’ का गौरव
* छात्रों, युवाओं, एमएसएमई और महिलाओं के लिए नए अवसर

•• क्रेडाई का वक्तव्य:

“यह सिर्फ एक शहरी तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि एक भावी पीढ़ियों के लिए परिवर्तनकारी पहल है। राज्य सरकार की तत्परता से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश अब केवल देखने वाला नहीं, नेतृत्व करने वाला राज्य बनने को तैयार है।”
— मनोज मीक, एआई स्ट्रैटेजिस्ट एवं अध्यक्ष, क्रेडाई

-सचिवालय क्रेडाई भोपाल

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति