यूपी में तबादलों को लेकर विवादों के बाद सीएम योगी ऐक्शन में आए, इस विभाग में हुए तबादलों पर लगाई रोक

लखनऊ 
यूपी में तबादलों को लेकर विवादों के बाद सीएम योगी ऐक्शन में आ गए हैं। बेसिक और स्वास्थ्य विभाग में तबादला सत्र शून्य किए जाने के बाद अब स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में स्थानांतरणों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि अब कोई भी ट्रांसफर अग्रिम आदेश तक प्रभावी नहीं होगा। योगी के निर्देश पर स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के प्रमुख सचिव ने तत्काल आदेश जारी करते हुए सभी तबादलों को स्थगित करने की सूचना दी है। इससे निबंधक और उप निबंधक पदों पर हो रहे तबादलों पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, मंत्री स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन रविन्द्र जयसवाल ने कहा कि तबादलो में अधिकारियों ने लापरवाही बरती। मेरिट का पालन नहीं हुआ। जब हमारे पास लिस्ट आई तो हमें गड़बड़ी मिली। हमने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर उनके सामने पूरी बात रखी तो उन्होंने यह तबाद्ले निरस्त कर दिए। अब इसकी जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार वाई होगी। आयुक्त स्तर पर भी लापरवाही हुई है।

आपको बता दें कि यूपी में तबादले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद के बाद बेसिक और स्वास्थ्य विभाग में तबादला सत्र शून्य होने के बाद स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में भी शिकायत की मिली। मामला सीएम योगी तक पहुंचा तो वह तुरंत ऐक्शन में आ गए। तत्काल संज्ञान लेते हुए स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में हुए तबादलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इसके साथ ट्रांसफर मामले की जांच बैठा दी।

दरअसल, महानिरीक्षक निबंधन ने 13 जून को तीन अलग-अलग पत्रों के माध्यम से 58 उपनिबंधकों, एक अन्य उपनिबंधक तथा 29 नव-प्रोन्नत उपनिबंधकों के तबादले व तैनाती आदेश दिया था। इसके अलावा एक दिन बाद 14 जून को जारी एक अन्य आदेश के तहत 114 कनिष्ठ सहायक (लिपिक) का भी तबादला किया गया। इन तबादलों में अनियमितता की बात कही गई। अब सभी तबादला आदेशों को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिए गए। इससे पहले बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में भी तबादलों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों विभाग में तबादला सत्र को शून्य कर दिया गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति