भोपाल में छह थाना प्रभारियों का फेरबदल, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई

भोपाल 

राजधानी के छह थाना प्रभारियों की पदस्थापना में बीती रात फेरबदल किया गया है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के बाद जारी किया गया है। डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी द्वारा  देर रात जारी किए आदेश के तहत कार्यवाहक निरीक्षक अनुराग लाल को अपराध शाखा से थाना प्रभारी अशोका गार्डन और कार्यवाहक निरीक्षक शिल्पा कौरव को थाना प्रभारी स्टेशन बजरिया तैनात किया गया है। इसी प्रकार चूनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्दर कौर सिंधू को थाना अपराध शाखा और यातायात में पदस्थ निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को थाना प्रभारी चूनाभट्टी बनाया गया है। इधर मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक संदीप पवार को मिसरोद का थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

कौन कहां भेजा गया? जानें प्रमुख तबादले

    अनुराग लाल को अशोका गार्डन थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    शिल्पा कौरव को बजारिया थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    भूपेंद्र कोर सिंधु को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

    धर्मेंद्र मौर्य को चुना भट्टी थाना का प्रभार सौंपा गया है।

    संदीप पवार को मिसरोद थाना का प्रभारी बनाया गया है।

    वहीं, मनीष भदौरिया, जो अब तक मिसरोद थाना प्रभारी थे, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय ने गत दिवस ऐसे पुलिस कर्मचारियों, जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित हैं तथा जिन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जांच लंबित है, उन्हें पुलिस थानों, क्राइम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में तैनात नहीं करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत आधा दर्जन थाना प्रभारियों का फेरबदल किया गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति