इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम भी कमजोर है, भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के मंसूबों पर फेर सकते हैं पानी

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को देखने के दो तरीके हैं। एक तो ये है कि भारत के पास इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव नहीं है। इस दौरे को देखने का दूसरा तरीका ये है कि इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम भी कमजोर है। चार में से तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिनको टेस्ट मैच खेलने का कुल अनुभव सिर्फ 24 टेस्ट बैठता है। इसका फायदा अगर भारतीय बल्लेबाज उठाते हैं तो निश्चित तौर पर मानसिक रूप से भारतीय टीम पहले मैच में आगे निकल सकती है।

दरअसल, इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम में क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर हैं। पांचवें गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स हैं। अगर वोक्स और स्टोक्स को अलग किया जाए तो कार्स, टंग और बशीर का टेस्ट खेलने का कुल अनुभव 24 टेस्ट है। कार्स ने 5, टंग ने 3 और बशीर ने 16 मुकाबले ही खेले हैं। दूसरी ओर अनुभवहीन कहे जा रहे भारतीय बल्लेबाजी क्रम के टॉप 4 के बल्लेबाजों को देखें तो उनको अच्छा खासा अनुभव टेस्ट मैच खेलने का है। अगर केएल राहुल को छोड़ भी दें तो भी यशस्वी जायसवाल 19 टेस्ट खेल चुके हैं।

जायसवाल के अलावा शुभमन गिल 4 नंबर पर खेलेंगे और उनको 32 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। अगर करुण नायर नंबर तीन पर खेलते हैं तो उन्होंने भी 6 टेस्ट खेले हुए हैं। इस तरह ये इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम से ज्यादा अनुभव रखते हैं। अगर इंग्लैंड की टीम के चार गेंदबाजों के अनुभव को मिलाया जाए तो यह 81 टेस्ट मैचों का बैठता है। वहीं, भारत के टॉप 4 बल्लेबाजों का अनुभव 115 टेस्ट मैचों का बैठता है। इस तरह रोहित और विराट के बिना भी भारत का बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम से ज्यादा अनुभवी है। अब देखना ये है कि कौन फायदा उठाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति