लव जिहाद फंडिंग मामले के आरोपी पार्षद अनवर कादरी पर 10 हजार का इनाम

इंदौर
हिंदू युवतियों के शोषण के लिए फंडिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की सरगर्मी से तलाश जारी है। बाणगंगा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।

वार्ड-58 का पार्षद है कादरी

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक आरोपित अल्ताफ और साहिल की गिरफ्तारी पर अनवर कादरी का नाम सामने आया है जो भिश्ती मोहल्ला का रहने वाला है। कादरी वार्ड-58 का पार्षद है। उसकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी है। टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक अनवर को साजिश का आरोपित बनाया है।

3 लाख रुपये की आर्थिक मदद

आरोपितों ने बताया कि उसने 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।उसने कहा था कि हिंदू युवतियों से विवाह करो और उन्हें देह व्यापार में धकेलो। टीआइ के अनुसार आरोपित की तलाश की मगर वह घर से फरार हो गया। बुधवार को उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अनवर के विरुद्ध 19 मामलें दर्ज है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बाणगंगा इलाके में तीन दिन पहले दर्ज हुए लव जिहाद और दुष्कर्म के दो मामलों में षड्यंत्र के आरोपी बने कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपियों के पकड़े जाने के बाद वायरल हुए वीडियो के बाद से ही अनवर अपने घर से भाग गया था। बताया जा रहा है कि उसका परिवार भी गायब है।

आरोपियों ने पूछताछ में किया था खुलासा

बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार तीन दिन पहले हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी साहिल और अल्ताफ को पकड़ा था। उन दोनों ने ही अनवर डकैत के खिलाफ पुलिस को बयान दिया था। जिसमें दोनों ने बताया था कि उन्हें अनवर डकैत उर्फ कादरी ने हिंदू युवतियों से प्रेम करने और शादी करने के लिए तीन लाख रुपए दिए थे।

साहिल के पिता से थी दोस्ती

बताया जा रहा है कि अनवर की साहिल के पिता से दोस्ती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात होती थी। तब ही अनवर ने साहिल को बरगलाया था। इसके बाद उसे कुछ रुपए भी दिए थे। दोनों आरोपियों को जब हिंदूवादियों ने पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ था।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज है आरोपी

वह पूर्व में मदीना नगर(आजादनगर) में रहता था। पहला अपराध 1997 में संयोगितागंज थाने में मारपीट का दर्ज हुआ है। इसके बाद उसके विरुद्ध संयोगितागंज, सदर बाजार, चंदननगर, महाकाल थाना उज्जैन, खजराना, जूनी इंदौर, सराफा में लूट, हत्या की कोशिश, बलवा, नगर निगम एक्ट सहित कईं गंभीर धाराओं में दर्ज हो चुके है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति