विमान हादसे भयानक था कि विमान का ब्लैक बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया, अब इस ब्लैक बॉक्स को अमेरिका भेजने की तैयारी

वाशिंगटन 
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्दी ही हादसे के ठीक-ठीक कारणों का पता चल जाएगा। लेकिन अब ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, विमान हादसे इतना भयानक था कि विमान का ब्लैक बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में इससे डाटा निकालना मुश्किल हो रहा है। अब इस ब्लैक बॉक्स को अमेरिका भेजने की तैयारी हो रही है।

भारतीय दल भी जाएगा साथ
अहमदाबाद विमान हादसे में बरामद हुआ ब्लैक बॉक्स अब डाटा रिकवर करने के लिए अमेरिका भेजा जाएगा। इस मामले पर भारत सरकार की तरफ से जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, क्रैश हुए एयर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स वाशिंगटन डीसी भेजा जाएगा, यहां के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड में इसकी जांच की जाएगी। इस ब्लैक बॉक्स के साथ एक भारतीय दल भी भेजा जाएगा, जो जांच के दौरान सभी प्रोटोकॉल की निगरानी करेगा।

क्या होता है ब्लैक बॉक्स
ब्लैक बॉक्स अपने आप में दो डिवाइस होता है। इसमें कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मौजूद होता है। इसमें सीवीआर और एफडीआर होता है जो उड़ान के दौरान सारी जानकारियां इकट्ठा करता रहता है। ये एक ऐसा उपकरण होता है, जो किसी विमान, हेलीकॉप्टर आदि में लगाया जाता है। उड़ान के दौरान ये डिवाइस महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करता है। जब कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, तो ब्लैक बॉक्स की मदद से ही पता लगाया जाता है कि विमान हादसे का शिकार क्यों हुआ। यह बहुत मजबूत और आग प्रतिरोधी होता है।

क्यों जरूरी होता ब्लैक बॉक्स
किसी विमान हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स को बरामद किया जाता है। इसके बाद उसकी जांच की जाती है और गलतियों का पता लगाया जाता है। गलतियों से सीखते हुए भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जाता सकता है। अब अहमदाबाद विमान हादसे में मिले ब्लैक बॉक्स की भी जांच की जा रही है, जिससे उसमें हुई कमियों की जांच की जा सके। लेकिन इसमें अब देरी होगी। ब्लैक बॉक्स की जांच भारत में नहीं हो पाएगी। डाटा रिकवर करने के लिए इसे अमेरिका भेजा जाएगा।

बता दें कि बीते गुरुवार को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया था। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरा था, लेकिन थोड़ी ही देर में क्रैश हो गया और आग गोला बनकर कई जिंदगियां लील गया। इस हादसे में प्लेन में बैठ 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। इसके अलावा जिस बिल्डिंग से विमान टकराया, उसके आसपास मौजूद कई लोगों की मौत हो गई थी।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति