कॉनकाकाफ गोल्ड कप : मेक्सिको ने सूरीनाम और कोस्टा रिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक को दी शिकस्त

टेक्सास
मेक्सिको ने गुरुवार (आईएसटी) को टीएंडटी स्टेडियम में सूरीनाम के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने कॉनकाकाफ गोल्ड कप ग्रुप चरण में अपनी दूसरी जीत हासिल की। जेवियर एगुइरे की टीम शुरुआत से ही मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन वह पहले हाफ में स्कोरबोर्ड पर दबदबा दिखाने में विफल रहे। हालांकि, इस बीच लगातार विरोधी गोल के सामने खतरे जरूर पैदा किए।

शुरुआती 45 मिनट के दौरान, मेक्सिको ने गेंद पर ज्यादा कंट्रोल रखा। एलेक्सिस वेगा, जूलियन क्विनोनेस और रॉबर्टो अल्वाराडो ने मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका। मुकाबले के 57वें मिनट में सीजर मोंटेस ने कॉर्नर किक में हेडर लगाकर स्कोर 1-0 कर दिया। यहां से टीम को लीड मिल चुकी थी। इसके ठीक छह मिनट बाद, मोंटेस ने अपना डबल स्कोर किया।

उन्होंने दूसरे सेट पीस से बॉक्स के अंदर रिबाउंड को गोल में बदला। यह डिफेंडर दो गोल करके मैच का स्टार बन गया। इसी के साथ मेक्सिको ने मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस परिणाम के साथ, मेक्सिको के छह अंक हो गए हैं। यह टीम अपना अगला मैच रविवार को कोस्टा रिका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

इस बीच, एक अन्य मुकाबले में कोस्टा रिका ने ग्रुप ए में डोमिनिकन गणराज्य के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। जोआओ उरबेज ने 16वें मिनट गोल करके डोमिनिकन गणराज्य को आगे कर दिया, लेकिन मैनफ्रेड उगाल्डे ने 44वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके कोस्टा रिका को बराबरी पर ला दिया।

85वें मिनट में जोसीमार अल्कोसर ने गोल दागकर कोस्टा रिका को 2-1 से बढ़त दिला दी। गोलकीपर कीलर नवास और जेवियर वाल्डेज ने चार-चार गोल बचाकर मैच का अंत किया। कॉनकाकाफ गोल्ड कप 14 जून से 6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। डोमिनिकन रिपब्लिक रविवार को सूरीनाम से भिड़ने के लिए टेक्सास के अर्लिंग्टन में रहेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति