श्रीलंका के खिलाफ गॉले में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश 495 रन पर सिमट गई, तिकड़ी का जलवा

नई दिल्ली
श्रीलंका के खिलाफ गॉले में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश 495 रन पर सिमट गई। शुरुआती झटकों से उबरकर बांग्लादेश को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय उसके तीन बल्लेबाजों को जाता है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 45 के स्कोर तक अपने टॉप-3 बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी। अमानुल हक (0), शादमान इस्लाम (14) और मोमिनुल हक (29) पवेलियन लौट चुके थे।

यहां से कप्तान नजमुल शांतो ने मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन की साझेदारी की। यह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। शांतो 279 गेंदों में 148 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

शांतो के पवेलियन लौटने के बाद रहीम ने लिट्टन दास के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 149 रन जोड़े। रहीम 350 गेंदों में 163 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में नौ चौके शामिल रहे। लिट्टन दास ने 90 रन टीम के खाते में जोड़े। मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट इतिहास में सातवीं बार 150 प्लस का आंकड़ा छुआ है। इस पारी के साथ वह श्रीलंका में टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर बल्लेबाज भी बने हैं।

मुशफिकुर रहीम ने 38 साल और 39 दिन की उम्र में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई सरजमीं पर यह पारी खेली है, जबकि पाकिस्तान के यूनुस खान ने साल 2015 में श्रीलंका के विरुद्ध पल्लेकेले में 37 साल और 216 दिन की उम्र में नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए शतक लगाया था।

विपक्षी टीम की ओर से असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा मिलान रत्नायके और थारिंदु रत्नायके ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 25 जून से कोलंबो में शुरू होगा। इस सीरीज के बाद दोनों देश तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति