पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून की बौछार, भारी बारिश की चेतावनी जारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश के उत्तर क्षेत्र में हिस्सों में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई।

करतला और दुलदुला में सर्वाधिक 5 सेमी, कोरबा, कटघोरा में 4 सेमी तथा रामानुजनगर, पेंड्रा, सीतापुर सहित कई अन्य स्थानों में 2-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 19 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात होने की संभावना है।

बारिश के मुख्य आंकड़े (मिमी में ): करतला-50, दुलदुला-50, कोरबा- 40, कटघोरा-40, रामानुजनगर-30, पेंड्रा -30, भैसमा-30, सीतापुर-30, सोनहत-30, वांड्राफनगर-30, पुसौर-30, खरसिया-30, पटना-30, छाल-30, चिरमिरी-20, बैकुंठपुर -20, ढाभरा-20, बागबहार- 20, डौरा कोचली-20, पेंड्रा रोड-20, जशपुरनगर-20, पाली -20, बगीचा-20, रायगढ़ – 20, रघुनाथनगर -20, सामरी -20, मोहला 20, बलरामपुर-10, दर्री-10, जनकपुर भरतपुर-10, कुसमी 10, कांसाबेल – 10, चांदो-10, नया बाराद्वार-10, मैनपाट 10, कुकदूर-10, अड़भार-10, अंबिकापुर-10, जांजगीर-10, मनोरा-10, लटोरी-10, चंद्रपुर-10, अंबागढ़ चौकी-10, बरपाली-10, सारागांव-10, शंकरगढ़-10, सन्ना-10, कुनकुरी-10, सक्ती-10 बरिश हुई।

सिस्टम का प्रभाव
वर्तमान में एक चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित है, जिसके साथ 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह तंत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना रखता है। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ भी 72° पूर्व और 30° उत्तर में सक्रिय है, जिससे मानसूनी गतिविधियों को और बल मिल रहा है।

रायपुर के लिए मौसम पूर्वानुमान
राजधानी में 19 जून को आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति