तनाव के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : शाहनवाज

नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंधु' पर गुरुवार को कहा कि भारत सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी दल को पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बताया। सैयद शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जब भी भारतीय नागरिकों को विदेश में किसी संकट का सामना करना पड़ा है, मोदी सरकार ने हमेशा सक्रियता से जवाब दिया है। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत 110 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है और आगे भी निकाला जाएगा। भारत सरकार हर भारतीय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे कहीं भी हों।"

कांग्रेस पार्टी द्वारा पाकिस्तान का नैरेटिव चलाने के आरोप पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कांग्रेस हर सवाल उठाती है जो पाकिस्तान उठाता है, यह पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बन गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी पार्टी देश की चिंताओं पर पाकिस्तान के नैरेटिव को प्राथमिकता देती है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है? यह पाकिस्तान जैसा ही नैरेटिव और प्रोपेगैंडा फैलाती है।"

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "प्रधानमंत्री बिहार जा रहे हैं और लोगों में काफी उत्साह है। सीवान में एक बड़ी रैली होने वाली है। जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, राजद नेता बयान जारी करना शुरू कर देते हैं। प्रधानमंत्री राज्य के विकास को लेकर काफी चिंतित हैं। वह कभी खाली हाथ नहीं जाते, पिछली बार वह 87,000 करोड़ रुपए का पैकेज लेकर आए थे और एक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।"

सपा नेता एस.टी. हसन के बयान पर उन्होंने कहा कि हसन को मालूम नहीं है कि योग शरीर के लिए बहुत जरूरी है, पूजा इबादत एक अलग विषय है, इसको इबादत से क्यों जोड़ रहे हैं। पूरे इस्लामी देशों में लोग योग करते हैं, इनको यहां योग में दिक्कत हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर हसन साहब योग करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और बयान भी ठीक-ठीक देंगे।" बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद से पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने योग दिवस पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले विशेष ब्रेक को लेकर सवाल उठाए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति