मेट्रो इन दिनों’ और ‘ठग लाइफ’ से फिर से सिनेमाघरों में लौटना घर लौटने जैसा: अली फज़ल

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल का कहना है कि मेट्रो… इन दिनों' और 'ठग लाइफ' जैसी फिल्मों से फिर से सिनेमाघरों में लौटना उनके लिये घर लौटने जैसा है।

मिर्जापुर जैसी हिट वेब सीरीज, खुफ़िया जैसी सराही गई फ़िल्म, और हॉलीवुड फ़िल्म 'कंधार' के बाद अब अभिनेता अली फज़ल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी दो आगामी फ़िल्में – मणिरत्नम की ठग लाइफ और अनुराग बसु की मेट्रो… इन दिनों जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं।

अपनी इस वापसी को लेकर अली ने कहा, सिनेमा हॉल में लौटना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। बीते कुछ सालों में ओटीटी पर काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मिर्जापुर जैसी सिरीज़ और खुफ़िया जैसी फिल्मों ने मुझे एक कलाकार के रूप में चुनौती दी। लेकिन सिनेमाघरों का अनुभव कुछ और ही होता है। एक साथ सैकड़ों लोग जब किसी कहानी को बड़े पर्दे पर देखते हैं, उसकी भावनाओं को जीते हैं। उस अहसास की कोई दूसरी जगह बराबरी नहीं कर सकती।

अली ने कहा,ठग लाइफ मणिरत्नम और कमल हासन जैसे दिग्गजों के साथ करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। मणि सर के निर्देशन में काम करना अपने आप में एक उपलब्धि है, और कमल सर के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। जब मैंने अभिनय की शुरुआत की थी, तब सोचा भी नहीं था कि ऐसा मौका मिलेगा। इंडस्ट्री ने जिस तरह मुझे अपनाया है, वो मेरे दिल को छू जाता है।

अली ने कहा,मेट्रो… इन दिनों भी मेरे दिल के बेहद करीब है। अनुराग बसु की कहानियों की एक अलग ही गहराई होती है, और इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह फिल्म इंसानी रिश्तों और भावनाओं की एक खूबसूरत झलक है।

अली ने कहा, ओटीटी पर बिताए समय ने मुझे एक बेहतर अभिनेता बनाया। अब जब मैं दोबारा सिनेमाघरों की ओर लौट रहा हूं, तो उन अनुभवों को साथ लेकर आ रहा हूं। इन फिल्मों में मेरे दिल की कहानियाँ हैं और मैं उन्हें दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति