जब एक शख्स ने महिला कोच में घुसकर बेहद अश्लील हरकतें कीं, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत

मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में लोकल ट्रेनें जहां लाखों यात्रियों की जीवनरेखा हैं, वहीं आए दिन इनमें हो रही सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला 14 जून को सामने आया, जब एक शख्स ने महिला कोच में घुसकर बेहद अश्लील हरकतें कीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की है, जब भीड़भाड़ वाले समय में एक महिला पत्रकार ने उस व्यक्ति की हरकतों को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति न सिर्फ महिला कोच में गलत तरीके से घुसा, बल्कि अपनी पैंट की ज़िप खोलने और उसे उतारने की कोशिश भी करता रहा। इस दौरान वह महिलाओं को घूरता भी नजर आया।

टोकने पर भड़का, ट्रेन से कूदने की कोशिश
जब यात्रियों ने उस पर सवाल उठाए और उसे बाहर निकलने के लिए कहा गया, तो वह आक्रामक हो गया और गुस्से में ऐसा बर्ताव करने लगा मानो वह चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश करेगा। हालांकि, ऐन वक्त पर उसने दिशा बदली और अगले कोच की ओर बढ़ गया। घटना जीटीबी नगर स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपी को दूसरे कोच में चढ़ते देखा गया।

'एक्स' पर हुआ खुलासा, पत्रकार ने शेयर किया वीडियो
घटना का वीडियो पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पोस्ट के मुताबिक, शख्स नशे में धुत था और उसने चूनाभट्टी स्टेशन पर ट्रेन के नीचे से रेंगकर महिला कोच में एंट्री ली। जीटीबी स्टेशन पहुंचने पर उसे कोच से उतार दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति