रायपुर के कामाख्या मंदिर में 22 से 26 जून तक भक्ति, पूजन, सत्संग का विशेष आयोजन

 रायपुर

हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य, आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तब अंबुवाची योग का संयोग बनता है। अंबुवाची योग में असम स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के मंदिर में माता का रजस्वला दिवस मनाया जाता है। कामाख्या मंदिर की तर्ज पर राजधानी के देवेंद्र नगर के समीप फोकटपारा में मां कामाख्या मंदिर में भी पांच दिवसीय अंबूवाची योग महोत्सव मनाया जाता है। इस साल पांच दिवसीय योग महोत्सव 22 जून से 26 जून तक मनाया जाएगा। चार दिनों तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर के बाहर ही भजन, सत्संग और विशेष पूजन किया जाएगा।

देवेंद्र नगर, फाफाडीह मार्ग पर नारायणा अस्पताल के पहले फोकटपारा में मां कामाख्या मंदिर स्थित है। मंदिर की स्थापना 58 साल पहले की गई थी। मंदिर के पुजारी पं. हीरेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार, ग्रीष्मकाल समाप्त होने और मानसून प्रारंभ होने के पहले के संधिकाल में सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही अंबूवाची योग महोत्सव मनाया जाता है। अंबूवाची योग में धरती माता और मां कामाख्या का रजस्वला दिवस मनाए जाने की मान्यता है। असम स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में देशभर से तांत्रिकगण और श्रद्धालु दर्शन, पूजन करने जाते हैं। पुजारी पं. हीरेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार, जब सूर्य आद्रा के नक्षत्र में प्रवेश करता है, अंबूवाची योग का संयोग बनता है। अंबूवाची योग में असम स्थित मां कामाख्या के मंदिर में माता का रजस्वला महोत्सव मनाया जाता है।

22 जून को गौरी गणेश कलश, कच्छप, नौ कलश चक्र, नवग्रह, चर्तुदिक शिवलिंग, चौसठ योगिनी, षोडशमातृका, सप्तघृत मातृका, क्षेत्रपाल चक्र, वास्तु चक्र, पंच लोकपाल, दस दिगपाल का पूजन किया जाएगा। रात्रि में मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। 22 से 24 जून तक मंदिर के बाहर जसगीत, दुर्गा सप्तशती पाठ, सुंदर कांड का पाठ होगा। 25 जून की रात्रि में मंदिर का पट खोला जाएगा। षोडषोपचार स्नान के बाद शृंगार किया जाएगा। 26 को दोपहर एक बजे हवन के बाद कलशयात्रा निकाली जाएगी। माता की पालकी फोकटपारा से होते हुए देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र से वापस मंदिर पहुंचेगी। छोटी कन्याओं का पूजन किया जाएगा। माता को भोग अर्पित कर महाभंडारे में प्रसादी वितरण होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति