वंदे भारत में MLA के साथियों ने यात्री को पीटा! सीट एक्सचेंज से किया था इनकार

झांसी

दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है. क्योंकि, पीड़ित ने विधायक के कहने पर सीट की अदला-बदली नहीं की थी. इसी से भन्नाए विधायक ने अपने गुर्गों को बुलवाकर उसे पिटवा दिया.  

आपको बता दें कि राजीव सिंह पारीछा झांसी की बबीना सीट से बीजेपी के विधायक हैं. घटना वाले दिन वह भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था. आरोपों के मुताबिक, विधायक एक यात्री की सीट पर बैठना चाहते थे, और उसे अपनी सीट पर जाने के लिए बोल रहे थे. जब यात्री ने मना किया तो दोनों में बहस हो गई. जिसके बाद विधायक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और उस यात्री को पिटवा दिया.   

मामले में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने घटना तो स्वीकारी लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि वह लिखित में अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, झांसी जीआरपी में मामला दर्ज करा दिया है. 

जानिए पूरा मामला और विधायक ने सफाई में क्या कहा

ट्रेन नंबर- 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे. कोच में सीट नंबर- 8 राजीव सिंह पारीछा, पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर- 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर- 51 था. आरोप है कि ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए और इसी कोच के सीट नंबर- 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ मारपीट कर दी. जब तक कोई कुछ करता सिग्नल होने के कारण ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई. 

एमपी कांग्रेस के आरोप

इसी बीच मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पूर्व पवई विधायक मुकेश नायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने 'एक्स' पर शिकायत करते हुए यात्री राज प्रकाश के साथ मारपीट का आरोप बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर जड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए. 

पूर्व विधायक मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा- वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया तो बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उनको पीट दिया. उनके नाक से खून निकल आया. तो ये है सुशासन की असलियत. 

जबकि, पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने लिखा- वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (ई-2) में एक व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की. घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा. इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे. वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा. इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती है. 

एफआईआर दर्ज

 इस मामले में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने झांसी जीआरपी में इसकी लिखित शिकायत कर दी है. शिकायत के मुताबिक, वह ट्रेन के कोच में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीट नंबर 50, 51 और 8 पर यात्रा कर रहे थे. इसी कोच की सीट नंबर 49 और 52 पर बैठे दो यात्री आपत्तिजनक स्थिति में अत्यधिक पैर फैलाकर बैठे हुए थे, जिस कारण परेशानी हो रही थी. 

विधायक ने उनसे विनम्रतापूर्वक ठीक से बैठने के लिए कहा तो यात्री गुस्से में आकर बहस करते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगे. विधायक मामले को टालने का प्रयास कर रहे थे. झांसी स्टेशन पहुंचने पर विधायक के साथी आ गए. उपरोक्त यात्री उनसे भिड़ गए. किसी प्रकार बीच बचाव किया गया. फिलहाल, विधायक राजीव सिंह की शिकायत के आधार पर धारा 115 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति