नीरज चोपड़ा जीत के साथ सत्र के पहले बड़े खिताब की करना चहेंगे शुरुआत, पेरिस डायमंड लीग में सामना वेबर से

लंदन 

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को सितारों से भरी पेरिस डायमंड लीग में भारत की चुनौती पेश करेंगे. वह डायमंड लीग के पेरिस चरण में 8 साल बाद खेलेंगे. डायमंड लीग के दूसरे चरण में भालाफेंक स्पर्धा में चोपड़ा के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर, दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी 8 दावेदारों में होंगे. नीरज चोपड़ा का मुकाबला देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा.

जूलियन वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को हराया था. दोहा में नीरज ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था. जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया. चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.

31 साल के वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी नीरज को हराया था. वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था. पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे. पेरिस में चोपड़ा की नजरें वेबर से पिछली दोनों हार का बदला चुकता करने की होगी.

नीरज ने पिछले साल ओलंपिक पर फोकस करने के लिए पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया. पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. आखिरी बार उन्होंने 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैम्पियन के तौर पर खेलकर 5वां स्थान हासिल किया था.

चोपड़ा और वेबर के अलावा पीटर्स भी 2022 में 90 मीटर की बाधा पार कर चुके हैं . केन्या के 2015 विश्व चैम्पियन जूलियस येगो और त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता केशोर्न वाल्कॉट भी 90 मीटर क्लब में शामिल हैं, जिन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था.

इनके अलावा पेरिस डायमंड लीग में ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा, मोलडोवा के एड्रियन मारडारे और फ्रांस के रेमी रूजेटे भी भाग लेंगे. पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे. इसके बाद वह 5 जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक में उतरेंगे.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति