राजवाड़ा पर सामूहिक योग का कार्यक्रम, मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे

इंदौर

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इस दिन योग पर आधारित अनेक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। साथ ही सामूहिक योग के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। राजवाड़ा पर सामूहिक योग का कार्यक्रम होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से यह आयोजन पहली बार ऐतिहासिक इमारत राजवाड़ा पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। 

राजवाड़ा पर कई संस्थाएं आएंगी
यह कार्यक्रम 21 जून को ठीक सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। प्रात: 6:30 बजे से 6:40 तक भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। प्रात: 6:40 बजे से 7:00 तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा। प्रात: 7 बजे से 7:45 तक सामान्य योग प्रोटोकाल का योगाभ्यास किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, युवा, नागरिक आदि सामूहिक योग करेंगे। बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण आदि भी मौजूद रहेंगे।

हर पंचायत और वार्ड में होंगे आयोजन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जिले के पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत के अन्य ग्रामों एवं सभी नगरीय निकाय मुख्यालय एवं समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जायेगा।

यहां पर करें पंजीयन
जिले में योग आयोजन कराने वाली समस्त संस्थाओं से अपील की गई है कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे योग के कार्यक्रम आयोजित करें। इसके लिये https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर अपना पंजीयन अवश्य करें। इंदौर के नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति