इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया

लीड्स 
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज से लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया है। करुण नायर को भी मौका मिला है। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरी है। 45 दिनों तक चलने वाली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम नया इतिहास रचने उतरेगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के कारण भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और इस बार अनुभवहीन भारतीय टीम अपना दमखम दिखाएगी। भारत ने अभी तक इंग्लैंड में तीन (1971, 1986 और 2007) बार सीरीज जीती है। अंतिम बार भारत ने 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में सीरीज अपने नाम की थी।

शुभमन गिल और बेन स्टोक्स का बयान
गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर गेंदबाजी करते, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पहले सत्र के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाएगी। गिल ने कहा कि साई सुदर्शन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे और करुण नायर एकादश में शामिल हैं। शार्दुल ठाकुर चौथे तेज गेंदबाजी एकादश में है। टॉस के बाद स्टोक्स ने कहा कि हेडिंग्ले में क्रिकेट के लिए अच्छी विकेट होती है, उनकी टीम इस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीता टॉस
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साई सुदर्शन डेब्यू करेंगे।

साई सुदर्शन करेंगे डेब्यू
स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे। वह लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। उन्हें चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय कैप सौंपी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति