अवैध शराब पर चला बुलडोजर, पुलिस ने 16 लाख की अवैध शराब की नष्ट

कोरबा

कोरबा में बुलडोजर चलाकर करीब 16 लाख रुपए की शराब को नष्ट किया गया है। पिछले 9 सालों में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9910 लीटर शराब जब्त की थी। 20 जून को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

नष्ट की गई शराब में देसी, विदेशी और अवैध रूप से बनाई गई महुआ शराब शामिल है। कटघोरा थाने में सबसे ज्यादा 346 केस और पाली थाने में 250 केस दर्ज किए गए थे। महुआ शराब को गड्ढा खोदकर डाला गया। देसी और विदेशी शराब की बोतलों को बुलडोजर से कुचला गया।

9 साल में 1866 प्रकरण

2014 से 2025 तक 1866 प्रकरण में 16.84 लाख रुपए की शराब पकड़ाई थी। पुलिस ने जिले के कई थाना-चौकियों में सालों से जब्त शराब का नष्टीकरण किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और 23 थाना व चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।

थानों की साफ सफाई के लिए नष्टीकरण

जिला प्रशासन, पर्यावरण विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह कदम थानों की साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया गया है।
852 वाहनों की नीलामी

एसपी तिवारी ने बताया कि इससे पहले थाना परिसरों में जब्त 852 वाहनों की नीलामी भी की जा चुकी है। यह कार्रवाई थानों में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए की गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति