मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव, सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर

मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो चुका है. कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे. बारिश में अपने घरों में ही रहें.

जशपुर क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर
उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है. दूसरी ओर जशपुर जिले में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है. इस दौरान 468.7 मिमी पानी गिर चुका है. लगातार बारिश से ईब, डोड़की, लावा, मैनी और कपरी जैसी नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर रपटे और पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति