आधुनिक युग में पहले से कहीं अधिक है योग का महत्व : कलराज मिश्र

फरीदाबाद
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि आज विश्व में योग के अंतर्गत शटकर्म क्रिया से रोगों का इलाज किया जा रहा है, मानव जीवन को सुखी बनाने के लिए योग सर्वोत्तम मार्ग है योग से व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। योग साधना अनादि काल से गुरु शिष्य परंपरा से चली आ रही है यह एक ऐसी साधना पद्धति है जिससे अध्यात्म की उच्च अवस्था को प्राप्त किया जा सकता है।मिश्र शुक्रवार को स्थानीय अमेजिंग पार्क सैक्टर 2 में श्री हरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय योग शिविर में हजारों लोगो को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदूषित वातावरण और विषम परिस्थितियों में रहने के कारण मनुष्य के मन में उपजी अशांति बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए आधुनिक युग में पहले से कहीं अधिक योग की महत्वता है। इस अवसर पर डॉ शिव कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती ने योग के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि योग एक ऐसी साधना है जो पूर्ण स्वास्थ्य सुख और शांति प्रदान करता है। स्थानीय पार्क में श्री हरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अश्विनी गौड़ ने हजारों लोगो को कोमन योग प्रोटोकॉल और नांद योग प्राकृतिक ध्वनियों के साथ ध्यान का अभ्यास करवाया और बताया कि ध्यान योग शरीर मन और आत्मा के सामंजस्य के लिए प्रभावी पद्धति है। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा ने विधिवत रूप से योग की क्रियाएं की तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए श्री हरि देव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक रामभरोसे जी (भाई जी) संघ के वरिष्ट प्रचारक का विशेष उद्बोधन हुआ । अंत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक चंद्रशेखर भारद्वाज ने आए हुए हजारों प्रतिभागियों एवम अतिथि गणों का धन्यवाद किया। मंच का संचालन डॉ अश्विनी गौड़ व एन डी तिवारी ने किया। इस अवसर पर सोहनपाल छोकर जिला अध्यक्ष, भाजपा, कप्तान सिंह ठैनुआ ब्रज क्षेत्र महामंत्री भाजपा,आशु यादव समाजसेवी,राजकुमार वोहरा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा , सुखबीर मलेरना, जिला उपाध्यक्ष, बिजेंद्र नेहरा प्रदेश प्रवक्ता, हुक्म सिंह भाटी, चेयरमैन हुडको, स्वराज सिंह भाटी , गुजरात से आए सचिन गोयल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति