वॉर 2 में ऋतिक, एनटीआर के बीच टक्कर की कहानी गढ़ने में सबसे ज़्यादा वक्त दिया : अयान मुखर्जी

मुंबई,

 बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 के लिये सबसे ज़्यादा वक्त ऋतिक रोशन और एनटीआर के बीच की लड़ाई की कहानी को गढ़ने में लगाया है। यशराज फिल्म्स निर्मित और तथा अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म वॉर 2 इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह विशाल पैन-इंडिया एक्शन स्पेक्टेकल, प्रसिद्ध वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के सहयोग से बनी छठी फिल्म है।

अयान ने इस फिल्म को लेकर बताया कि उन्होंने पूरी तरह से वॉर 2 की कहानी को गढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया, क्योंकि वह चाहते थे कि फिल्म में ऐसा टकराव हो जो भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों ऋतिक रोशन और एनटीआर को आमने-सामने लाने के लिए पर्याप्त बड़ा हो।उन्होंने कहा, “वॉर 2 जैसी एक अत्यंत प्रिय फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और इस पर अपनी छाप छोड़ना भी। मैंने वॉर 2 करने को एक आनंददायक अवसर के रूप में देखा। अगर ऐसा न हो तो इस तरह की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में मज़ा नहीं आता। निर्देशक के तौर पर मुझे ईमानदारी से कहना है कि मैंने खुद को पूरी तरह इस अनुभव में डुबो दिया ताकि दर्शकों को एक नयी यात्रा पर ले जा सकूं।”

अयान ने कहा,“वॉर 2 की हर एक चीज़ को बहुत सोच-समझकर प्लान किया गया है जिससे थिएट्रिकल अनुभव को अगले स्तर पर ले जाया जा सके। सबसे ज़्यादा समय हमने एक्शन सीन और कहानी को रचने में लगाया, जो ऋतिक रोशन और एनटीआर के बीच आमने-सामने की लड़ाई को वाजिब बना सके।” फिल्म वॉर 2 आगामी 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति